बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बुलंदशहर का रहने वाला उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसे फोन पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
अली
कह रहा है कि या तो 50 लाख रुपये दो, नहीं तो उनके पर्सनल वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। उसने एक वीडियो यूट्यूब पर भी डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Book
गाजियाबाद में रमतेराम रोड की रहने वाली अलीशा खान दोपहर करीब दो बजे नगर कोतवाली पहुंची, जहां उन्हें सिर्फ तहरीर देने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा।
4 of 6
Bollywood actress Alisha Khan
अलीशा खान ने बताया कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड बुलंदशहर का है, जो इन दिनों मुंबई में रह रहा है। उसने उसके साथ खींचे गए पर्सनल फोटोज और वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दी है, एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड भी कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Bollywood actress Alisha Khan
वह धमकी दे रहा है कि 50 लाख रुपये दो, नहीं तो बाकी के फोटो और वीडियो भी अपलोड कर देगा। अगर उसने ऐसा किया तो इससे उसका करियर चौपट हो जाएगा। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अलीशा की तहरीर पर जांच कर रही है।
अलीशा की फिल्म माय हसबैंड वाइफ और डर्टी डांसर रिलीज हो चुकी हैं और अगस्त में विक्रम भट्ट निर्देशित आइना फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हैं। आइना की शूटिंग लगभग 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। अलीशा 12 एलबम भी कर चुकी हैं।