भिवानी जिले में शिक्षक के साथ अश्लील बातचीत के ऑडियो में नाम आने से आहत 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। चारों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
अश्लील ऑडियो वायरल, छात्रा ने की खुदकुशी, 4 शिक्षक सस्पेंड
2 of 5
भिवानी में छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले हालुवास गांव में ऑडियो वायरल हो गया था। इस ऑडियो में शिक्षक एक छात्रा से अश्लील बातें कर रहा है। इस बातचीत में तीन अन्य छात्राओं, तीन अन्य शिक्षकों और कुछ युवकों का भी जिक्र है। ऑडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने एक शिक्षक की धुनाई कर दी थी। बुधवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे डीईईओ सतबीर सिवाच की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने हंगामा कर शिक्षकों को स्कूल में एंट्री नहीं करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
अश्लील ऑडियो वायरल, छात्रा ने की खुदकुशी, 4 शिक्षक सस्पेंड
3 of 5
भिवानी में छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
ऑडियो में नाम आने से आहत 12वीं की एक छात्रा ने बुधवार रात जहरीले पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन छात्रा को भिवानी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। देर रात करीब तीन बजे छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया जहां पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार किया है।
अश्लील ऑडियो वायरल, छात्रा ने की खुदकुशी, 4 शिक्षक सस्पेंड
4 of 5
भिवानी में छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी अशोक बख्शी के अनुसार दो टीमें शिक्षकों के ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। एक आरोपी के पिता को तो दूसरे के दो भाइयों को पकड़ा गया, मगर परिजन संतुष्ट नहीं हुए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपी शिक्षक गिरफ्तार नहीं होते शव नहीं उठाया जाएगा। ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। शाम को एसडीएम सतपाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।
अश्लील ऑडियो वायरल, छात्रा ने की खुदकुशी, 4 शिक्षक सस्पेंड
5 of 5
भिवानी में छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। उधर शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से ऑडियो केस में सामने आए चारों शिक्षकों को चार्जशीट करने के साथ ही सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।