फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा : जेल में बंद युवकों ने भेजा पत्र, कहा मतभेद भुलाकर एकता दिखाएं ग्रामीण

Thu, 06 Oct 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जान मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं के अनशन शुरू होने के बाद इकलाख हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद युवकों ने गांव में पत्र भेजा था। 
 
विज्ञापन

2 of 9
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
इस पत्र को साध्वी हर सिद्धि ने ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि रवि शहीद हुआ है। उसकी शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। एक होकर संघर्ष करना होगा। जब तक गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 9
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जेल से लिखे गए पत्र के अंश: जो लोग हमारी माताओं के साथ अनशन में बैठे हैं और सहयोग कर रहे हैं, उन्हें हम प्रणाम करते हैं। अगर आपका आशीर्वाद रहा और प्रभु की इच्छा हुई तो हम जल्द ही सब बाहर आए जाएंगे। 

4 of 9
bisahada case - फोटो : अमर उजाला
रोजाना अखबार में आपके अनशन की खबर पढ़ रहे हैं। आप लोगों के अनशन से हमें भी हिम्मत मिली है, हममें भी साहस आया है। हम सभी भाई एकजुट होकर दुख से लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि मतभेद भुलाकर एकजुट होकर अनशन पर बैठी महिलाओं का साथ दें। गांव में छोटी-मोटी लड़ाई होती रहती है। आज सब भुलाकर बिसाहड़ा को एकता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 9
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
न्याय मिलने तक संघर्ष करूंगा : एसपी सिंह 
बिसाहड़ा पहुंचे पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश के 68 जिलों का दौरा करके हालात देख चुका हूं। 
विज्ञापन

7 of 9
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से लेना-देना नहीं है। गाजियाबाद आया था और रवि की मौत की जानकारी हुई तो बिसाहड़ा आए बिना रह नहीं सका। मामले में वह पीड़ितों को न्याय मिलने तक संघर्ष के लिए तैयार हैं। 

8 of 9
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश
बुधवार शाम थाना भवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा, प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी को बिसाहड़ा जाने के दौरान पुलिस ने गांव प्यावली के पास रोक लिया। 
विज्ञापन

9 of 9
Bisahada - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद उन्हें गांव जाने दिया गया। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और रवि की जेल में पिटाई की न्यायिक जांच व जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें