फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में फिर हुआ बवाल, हत्याकांड के आरोपी की मौत पर दिखे आंसू और आक्रोश

Thu, 06 Oct 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इकलाख हत्याकांड में आरोपी रवि की मौत से बिसाहड़ा गांव की महिलाएं, बच्चे, बूढ़े और युवा मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर सड़क पर आक्रोश प्रकट करते रहे। 
विज्ञापन

2 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने गांव में जुलूस निकालकर जेल प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चार बार प्रदेश सरकार के पुतले फूंके। 
विज्ञापन

3 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
शाम को लोगों ने एनटीपीसी रोड पर जाम लगा दिया। 48 मिनट बाद वापस गांव लौटे।

4 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
रवि की मौत की खबर मिलने के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग व हिंदू संगठन गांव में जमा होने लगे। 
विज्ञापन

5 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
गलियों में युवा-किशोर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए गांव की मुख्य सड़क पर आ गए। 
विज्ञापन

6 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
गांव पहुंचे प्रताप सेना, हिंदू जागरण मंच व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए। आक्रोशित युवा मुख्य सड़क से नारेबाजी करते हुए गांव के बाहर जाने लगे। 
विज्ञापन

7 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कुछ लोगों के समझाने पर वह वापस लौट गए। इसके बाद लोगों ने चार बार पुतला फूंककर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आजम खां के खिलाफ नारेबाजी की। 

8 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा, पूर्व आईएएस सूर्यप्रताप सिंह, भाजपा विधायक सुरेश राणा, प्रदेश संगठन महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया व वाईपी सिंह मौके पर पहुंच गए।

9 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शाम करीब 5 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर गांव के बाहर की ओर नारेबाजी करते हुए चल दिए। गांव के मुख्य द्वार से बाहर निकलकर ग्रामीणों ने एनटीपीसी रोड पर जाम लगा दिया।

10 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। आक्रोशित ग्रामीणों ने यहां भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। 

11 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
रवि के घर शुरू हुआ अनशन
मंगलवार तक गांव का प्राचीन शिव मंदिर आमरण अनशन स्थल बना हुआ था, लेकिन रवि की मौत के बाद अनशन पर बैठी महिलाएं उसके घर के सामने बैठ गईं। 
विज्ञापन

12 of 12
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ सैकड़ों अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं। रवि की मां निर्मला देवी, पत्नी पूजा, बहनें व अन्य महिलाएं आंसू बहाकर दर्द बयां कर रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें