नई दिल्ली के दक्षिण जिले में एक और कैसिनो का पर्दाफाश हुआ है। नेबसराय के सैनिक फार्म हाउस के बाद वसंत कुंज इलाके में अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था। वसंत कुंज इलाके में जिस फार्म हाउस में कैसिनो चल रहा था उसका मालिक विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। पुलिस ने चार नेपाली युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गुड़गांव के व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मिली एक गुप्त सूचना के बाद वसंत कुंज (साउथ) थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में एसआई योगेश कुमार, मदनलाल और विजय कसाना की टीम ने पार्क लेन, वसंत कुंज स्थित एक फार्म हाउस में छापेमारी की। फार्म हाउस में तीन टेबल पर कैसिनो खेला जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस को मौके से दांव पर लगे 43500 रुपये, 2968 टोकन, महंगी शराब की 85 बोतलें आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने फार्महाउस से गुडग़ांव के चार व्यवसायी और चार नेपाली युवतियां गिरफ्तार की हैं। गिरफ्तार गुड़गांव निवासी व्यवसायियों के नाम तुषार बावेजा, पवन शर्मा, मनीष शर्मा और गुलशन अरोड़ा हैं।
4 of 6
गुलशन अरोड़ा इस कैसिनो का मास्टर माइंड व कर्ताधर्ता है। नेपाली युवतियों की पहचान जानूका चौलागई, कमल कोइराला, राधा तमंग और अंजिला शाकया के रूप में हुई। आरोपियों की नेपाली युवतियों से पहचान गोवा में हुई थी। युवतियां गोवा में कैसिनो में काम कर चुकी हैं। ये हर नेपाली युवती को प्रतिमाह 15-15 हजार रुपये देते थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामले में दो एफआइआर दर्ज की है। एक अवैध रूप से जुआ खेलने और दूसरी अवैध रूप से शराब रखने की एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, फार्म हाउस वेदप्रकाश मान की पत्नी मधुबाला के नाम है। वेदप्रकाश मान दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। कैसिनो खेलने के लिए गुलशन अरोड़ा ने फार्म हाउस को किराए ले रखा था और प्रतिमाह उसका ढाई लाख रुपये किराया देता था। पुलिस फार्म हाउस मालिक की भूमिका की जांच कर रही है।