फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज पर दुष्कर्म के आरोप का मामला, पाली आश्रम में फिर छापा मारने गई पुलिस

Sat, 23 Jun 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दाती महाराज
दाती महाराज से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस एक टीम फिर पाली आश्रम में छापा मारने के लिए भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दाती महाराज से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में भेजी गई है और तथ्यों को वेरीफाई किया जा रहा है। दाती महाराज ने पुलिस को कुछ इलेक्ट्रानिक सबूत भी दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दाती महाराज ने पूछताछ में कहा है कि वह नागा बाबा है और दुष्कर्म नहीं करता। इस दावे को लेकर अगर जरूरत पड़ेगी तो दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
फाइल फोटो
दूसरी ओर, पीड़िता के मीडिया के समक्ष दिए बयानों के आधार पर उसके बयान फिर दर्ज किए जाएंगे। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने कुछ और आरोप लगाए हैं। इसके मद्देनजर उसके बयान फिर दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो
नवीन गुप्ता व सचिन जैन को बुलाया जाएगा
अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि शिष्य रहे नवीन गुप्ता व सचिन जैन ने दाती महाराज पर काफी आरोप लगाए हैं। दाती महाराज के खिलाफ तथ्यों को वेरीफाई करने के लिए इन दोनों को जल्द ही बुलाया जाएगा, ताकि दाती महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह तफ्तीश लंबी चलेगी। इस मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि दाती महाराज पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर जांच जारी है। दाती की बातों और उनके पक्ष को वेरीफाई किया जा रहा है। दाती ने काफी बातें बताई हैं। अभी तथ्यों की जांच की जा रही है। इस मामले में जिन-जिन लोगों की जरूरत पड़ेगी, उनसे पूछताछ की जाएगी। दाती महाराज पूछताछ में सहयोग कर रहा है। आरोपी दाती महाराज ने कहा कि मैं पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा हूं। पहले भी जांच में सहयोग किया है। जो पूछा जा रहा है, उसका जवाब दे रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें