बरेली में कॉलेज प्रवक्ता अवधेश का कंकाल मिलने से लेकर हत्या का खुलासा अपने आप में हैरान करने वाला वाकया है, लेकिन अब धीरे-धीरे पड़ोसियों ने भी इसपर बातें करनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने अब बातचीत में एक संदिग्ध कार का जिक्र किया है।
विज्ञापन
2 of 5
पत्नी विनिता और पति अवधेश
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को कई अहम जानकारियां दी हैं। पता लगा है कि लाल रंग की टीयूवी कार हमेशा घर के बाहरी हिस्से में सड़क पर ही खड़ी रहती थी, लेकिन 12 अक्तूबर की रात को कार घर के अंदरूनी हिस्से में ले जाई गई। कई लोगों को यह देखकर अजीब लगा, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
बरेली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हमेशा बाहर खड़ी रहने वाली कार रात करीब दो बजे घर के अंदर गई और फिर बाहर निकलकर चली गई। लोगों को उस समय तो संदेह हुआ, लेकिन अगले दिन विनीता लौटकर घर आ गई तो उन्होंने इसपर उतना गौर नहीं किया।
4 of 5
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि विनीता ने अपने शिक्षक पति अवधेश कुमार की हत्या कराने से लेकर उनकी लाश ठिकाने लगाने तक क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पेशेवर अपराधियों से भी ज्यादा दुस्साहस दिखाते हुए उसने खुद अपनी गाड़ी में लाश फिरोजाबाद तक ले जाने का फैसला लिया।
साढ़े चार घंटे के इस सफर में अवधेश की लाश पिछली सीट पर पड़ी रही और कुछ किलोमीटर आगे दूसरी गाड़ी में चल रहा उसका भाई लगातार मोबाइल पर उसके संपर्क में रहा ताकि कोई खतरा होने पर फौरन उसे आगाह कर सके।