फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा आकर CM योगी फ्लैट बायर्स को दे गए उनको ये गिफ्ट

Thu, 28 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार नोएडा आए योगी आदित्यनाथ ने फ्लैट बायर्स के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 दिसंबर तक 40 हजार बायर्स को फ्लैटों पर कब्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
इसके बाद मार्च के अंत तक 40 फ्लैट और खरीदारों को दिए जाएंगे। सरकार इसी तरह चरणबद्ध तरीके से फ्लैट खरीदारों की समस्याओं का निस्तारण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्डर-बायर्स की समस्या वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन

3 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
उन्होंने प्रत्येक केस के हिसाब से बायर्स की समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। समाधान निकालने के लिए ही गौतमबुद्धनगर जिले के तीनों प्राधिकरण क्षेत्र (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना) की बिल्डर परियोजनाओं का ऑडिट कराया जा रहा है।

4 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
ऑडिट में देखा जा रहा है कि किस बिल्डर ने क्यों समय से खरीदारों को कब्जा नहीं दिया। अब कौन दे सकता है। उसे सरकार या प्राधिकरणों की तरफ से क्या मदद चाहिए। इसके अलावा किस बिल्डर प्रोजेक्ट में को-डेवलपर शामिल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्डर-बायर्स के जो मामले न्यायालयों में लंबित हैं, उसमें सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। अन्य मसलों का सरकार पूरी संजीदगी से समाधान तलाश रही है।
विज्ञापन

6 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
तीनों प्राधिकरण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए ही उनकी सरकार ने मंत्री समूह का गठन किया है। बिल्डर-बायर्स के अलावा ये समिति यहां की ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों, किसानों और प्राधिकरणों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान तलाश रही है।
विज्ञापन

7 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
इसके लिए मंत्री समूह नियमित नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र में संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान तलाश रहे हैं। योगी ने कहा कि तीनों प्राधिकरणों से जुड़ी समस्याएं वर्षों पुरानी हैं।

8 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
​तीनों प्राधिकरण पिछली सरकारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों का जीवंत दस्तावेज हैं। पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार से नोएडा ही नहीं, पूरे प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ है। लिहाजा सभी चीजों को ध्यान में रखकर सुधार किया जा रहा है।

9 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भले ही ग्राम पंचायत खत्म हो गई है, लेकिन दोनों प्राधिकरणों को सख्त निर्देश है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
yogi in noida - फोटो : राजन राय
नोएडा प्रदेश के विकास का आइना है, लिहाजा चौतरफा विकास जरूरी है। किसानों की जमीन गलत तरीके से अधिग्रहण करने और बिल्डरों को आवंटित करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि इसीलिए यहां लैंड ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें