पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव एमएम कुट्टी की गैर-मौजूदगी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाखुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
2 of 5
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कुट्टी से कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद थे। इन सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
3 of 5
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य सचिव एमएम कुट्टी की अनुपस्थिति को लेकर केजरीवाल नाखुश हैं।
4 of 5
ramnath kovind
- फोटो : अमर उजाला
इतने हाईप्रोफाइल आयोजन में कुट्टी के अलावा दूसरे नौकरशाह भी उपस्थित नहीं हुए।
मुख्यमंत्री इस बात से नाराज हैं कि अधिकारी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को इस तरह से लेते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने मामले में मुख्य सचिव से स्पष्टीकरण देने को कहा है।