सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोग कुन्नूर के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे। दिल्ली के कामरान मार्ग पर स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर राहुल गांधी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेतागण और तीनों सेनाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। यहां कई घंटे तक श्रद्धांजलि सभा के बाद अब शहीदों की अंतिम यात्रा निकल चुकी है।
विज्ञापन
2 of 9
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : जी पाल
गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह यहां पहुंचे और जनरल बिपिन रावत समेत अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
3 of 9
सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : जी पाल
सैन्य अधिकारियों ने भी अपने सीडीएस को अंतिम सैल्यूट किया।
4 of 9
नेताओं का लगा तांता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीडीएस व अन्य शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
5 of 9
राहुल गांधी ने भी दी सीडीएस व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि
- फोटो : जी पाल
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे और उन्होंने देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
6 of 9
नेताओं का लगा तांता, दे रहे श्रद्धांजलि
- फोटो : जी पाल
घंटों तक पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने सीडीएस रावत, उनकी पत्नी व अन्य शहीदों को शद्धांजलि दी।
विज्ञापन
7 of 9
श्रद्धांजलि स्थल के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : जी पाल
श्रद्धांजलि स्थल के बाहर भी आम व खास लोगों की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर सभी की आंखें नम थीं।
8 of 9
श्रद्धांजलि स्थल की ओर सीडीएस बिपिन रावत का शव ले जाते सैनिक
- फोटो : जी पाल