फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर के बल गिरीं झपटमारी की शिकार बुजुर्ग महिला, कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Apr 2019 01:03 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विवेक विहार इलाके के योजना विहार में परिवार के साथ मार्केट के लिए निकली 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर के सामने खड़ी कार में बैठने ही वाली थी कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

2 of 4
महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो वह सिर के बल सड़क पर गिर गई। गिरने से वह जख्मी हो गई। पीड़िता सविता (57) को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। झपटमारी के प्रयास की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। विवेक विहार थाना पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस के मुताबिक सविता योजना विहार में रहती हैं। सोमवार शाम को वह अपने परिवार के साथ मार्केट जाने के लिए घर से निकली थी। कार चालक पास ही खड़ा था, जबकि परिवार के सदस्य एक-एक कर घर से निकल रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के अचानक आए और उन्होंने सविता से पर्स छीनने का प्रयास किया।  पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें