फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव पर स्वरा का ट्वीट-जहां से भी लड़ेंगे पंडित नेहरू, मैं वोट उन्हीं को दूंगी

Thu, 04 Apr 2019 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही अपने दिल की बात बड़े ही बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि वह सबसे ज्यादा ट्रोलरों के निशाने पर रहती हैं और उनके जवाब वायरल हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar
कुछ दिन पहले ही उन्होंने कन्हैया कुमार को लेकर एक ट्वीट किया था जो काफी चर्चाओं में रहा था। अब उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर
उन्होंने एक ट्वीट कर पूछा है, लोकसभा चुनाव 2019 में पंडित जवाहरलाल नेहरू किस संसदीय सीट से चुनाव में खड़े हो रहे हैं? पिछले पांच सालों में मैंने उनके बारे में इतना कुछ सुना है कि मुझे लगता है इस बार मैं उनके लिए वोट करूंगी।


 

4 of 5
SWARA BHASKAR
यह ट्वीट स्वरा ने एक तंज के तौर पर किया है। दरअसल बीते काफी समय से राजनीतिक गलियारों में नेहरू को किसी न किसी बहाने सत्तारूढ़ दल ने याद किया है। सरकार उन पर कई तरह के आरोप भी लगाती रही है। शायद इसी वजह से स्वरा ने यह ट्वीट कर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar
इससे पहले स्वरा ने बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए ट्वीट किया था, 'बोल के लब आजाद हैं तेरे, बोल जबान अब तक तेरी है... कन्हैया उसूलों पर चलने वाले राजनेता के साथ ही प्रशंसनीय और बेहतरीन वक्ता भी हैं। उम्मीद करती हूं कि उन्हें अपना ये हुनर देश की संसद में दिखाने का मौका मिलेगा, तुम्हारे पास खोने को कुछ नहीं है पर जीतने को पूरी दुनिया है।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें