फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी केस: क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ लगा बड़ा सबूत, नहीं मिली किसी बाबा से बात करने की कॉल डिटेल

Thu, 05 Jul 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ा सबूत हाथ लगा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने केस का खुलासा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी 11 सदस्यों की कॉल डिटेल को खंगाल लिया है। सभी के मोबाइल डिटेल को खंगालने के बाद कोई असामान्य बात सामने नहीं आई है। सभी ने अपने परिजन व रिश्तदारों से बात की है। 
विज्ञापन

2 of 6
जांच के लिए जाती क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : अमर उजाला
किसी सदस्य ने भी किसी अजनबी या किसी बाबा को फोन नहीं किया और न ही फोन आया था। परिवार में से आखिरी कॉल ललित की पत्नी टीना के पास आई थी। टीना के पास रात करीब साढ़े दस बजे एक रिश्तेदार की कॉल आई थी। घटना वाले दिन भी ललित ने तीन से चार बार फोन पर बात की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन लोगों से भी बात की है जिन लोगों की भाटिया परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात हुई थी। सभी ने बताया कि भाटिया परिवार के किसी भी सदस्य ने किसी को भी बड़ तपस्या के बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने घर से करीब 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा टीम ने भाटिया परिवार के मकान का मुआयना किया। 

4 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रही मुख्य टीम ने बुधवार को दिनभर पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। वहीं टीम उस दुकानदार के पास भी पहुंची, जहां से ललित ने 30 जून को अपना मोबाइन रिचार्ज कराया था। इसके अलावा पड़ोस में स्थित राम मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा से भी पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
घटना वाले दिन भूपी सुबह के समय मंदिर में आया था। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हुआ। पुलिस ने वह फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। अपराध शाखा पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।ललित में पिता की आत्माएं आने की जानकारी सिर्फ एक-दो पड़ोसियों को थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
burari death case - फोटो : विवेक निगम
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अब भाटिया परिवार के रिश्तेदारों ने भी स्वीकार कर लिया है कि परिवार अंधविश्वास में घिरा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में भाटिया परिवार रिश्तेदार अर्जुन ठकुराल ने बताया है कि उनको परिवार के कुछ लोगों ने पहले कभी बताया था कि ललित के पास उनके पिता की आत्मा आती है। अर्जुन ने यह सुनकर इसको नजर अंदाज कर दिया था। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि भाटिया परिवार के बच्चों ने पड़ोस के बच्चों को बताया था कि उनके पिता ललित पर दादाजी की आत्मा आती है। यहां तक स्कूल में पढने वाले कुछ बच्चों को भी ध्रुव व शिवम ने दादा की आत्म के आने के बारे में बताया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें