राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह ही एक दुखद हादसा हो गया। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 के बागडोला गांव के पास बीएसएफ का चार्टर्ड प्लेन सुपरकिंग क्रैश हो गया।
विज्ञापन
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
2 of 17
सुपरकिंग विमान में कुल 10 लोग सवार थे और इस दुखद हादसे में सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
3 of 17
इस क्रैश में पायलट भगवती प्रसाद, को-पायलट राजेश शिवरेन, इंजीनियरिंग टीम के हेड डी कुमार व इंजीनियर राघवेंद्र कुमार, एसएन शर्मा, रवींद्र कुमार, छोटे लाल, डीपी चौहान, सुंदर सिंह और के रावत की मौत हुई है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
4 of 17
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में मजदूर भी चपेट में आए हैं। यह हादसा मात्र 5 मिनट के अंदर ही हो गया।
विज्ञापन
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
5 of 17
हादसे के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो मृतकों के परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
6 of 17
अधिकारिक जानकारी के अनुसार ये प्लने 9 बजकर 37 मिनट पर उड़ा था और 9 बजकर 50 मिनट पर क्रैश हो गया। कई बच्चों ने अपनी आंखों से इस मंजर को देखा था।
विज्ञापन
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
7 of 17
अधिकतर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले आग और धुआं उठते हुए देखा तो वो लोग वहां देखने पहुंचे तो पाया कि प्लेन क्रैश हो गया।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
8 of 17
हादसे के बाद मौके पर विमान का मलबा काफी दूर तक फैल गया। विमान में आग लगने की वजह से आसमान में धुएं का गुब्बार देखा गया।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
9 of 17
जहां हादसा हुआ है वहां करीब से चालू सड़क गुजरती है और करीब में ही खाली मैदान भी है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
10 of 17
दिल्ली के एलजी नजीब जंग भी मौके पर पहुंच चुके हैं और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंच चुके हैं।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
11 of 17
राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
12 of 17
फायर ऑफिसर संतोख सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची थीं।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
13 of 17
बता दें सेना के पास एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान बेहद कम संख्या में
होते हैं। ये विमान 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
14 of 17
बता दें सेना के पास एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान बेहद कम संख्या में
होते हैं। ये विमान 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
15 of 17
10 मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
16 of 17
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मकान में रहने वाले लोगों को भी कोई नुकसान हुआ है या नहीं। साथ ही क्रैश की वजह भी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी भी क्रैश की एक वजह हो सकती है।
उड़ते ही आई खराबी, क्रैश हुआ BSF का 30 साल पुराना सुपरकिंग
17 of 17
घटनास्थल के पास कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। वे भी इसकी चपेट में आए हैं। मजदूरों पर विमान का मलबा गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।