फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

Tue, 22 Dec 2015 02:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
जुवेनाइल जस्टिस बिल और नाबालिग दोषी की रिहाई को लेकर निर्भया के माता-पिता आज मुख्तार अब्बास नकवी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

2 of 10
नाबालिग दोषी के रिहा होने के बाद निर्भया के माता-पिता ऐसे दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सख्त कानून की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

3 of 10
इसके चलते वे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं से मिले। कानून की मांग को लेकर निर्भया की मां ने कल रात करीब 8 बजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद से भी मुलाकात की थी।

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

4 of 10
जुवेनाइल जस्टिस बिल आज राज्यसभा में पेश होना है। इस बिल पर बहस देखने के लिए निर्भया के माता-पिता भी राज्यसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

5 of 10
उन्होंने आज राहुल गांधी से मुलाकात कर बिल को पास कराने में सहयोग करने की अपील की। निर्भया की मां ने मीडिया को मुलाकात के बाद बताया कि राहुल गांधी ने बिल पास कराने में कांग्रेस के सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

6 of 10
इससे पहले आज निर्भया के माता-पिता ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी उनके आवास पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

7 of 10
नकवी ने निर्भया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार बिल को पास कराने के समर्थन में है और अगर विपक्षी दल सहयोग करते हैं तो यह बिल पास हो जाएगा। हालांकि नकवी ने कहा कि सभी दलों से इस बिल पर बात की गई है और सभी ने इसे पास कराने में सहयोग की बात कही है।

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

8 of 10
वहीं आज कार फ्री डे की रैली में भी निर्भया के नाबालिग दोषी की रिहाई पर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

9 of 10
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को रेपिस्ट फ्री करने के नारे लगाए। बता दें कि कल यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा पहुंचे निर्भया के माता-पिता

10 of 10
काग्रेस ने केजरीवाल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें