मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा के पास ही भाजपाइयों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया। घंटाघर पर लगे तिरंगे के डंडे से ही सटाकर किसी ने भाजपा का झंडा तिरंगे से ज्यादा ऊंचाई पर लगा दिया। तिरंगे के अपमान का यह मामला थोड़ी ही देर में सोशल साइट्स पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
bjp insults tricolor
- फोटो : संजय शिशौदिया
शहर के एतिहासिक घंटाघर गेट की चोटी पर शुरू से ही राष्ट्रीय ध्वज लहराता है। शनिवार दोपहर यहां किसी ने भाजपा के झंडे को तिरंगे से भी ऊंचा लगा दिया। इस मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा है कि किसी कार्यकर्ता ने अति उत्साह में ऐसा कर दिया है। इसके लिए वह खुद भी काफी शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन
3 of 5
cm rally
- फोटो : संजय शिशौदिया
उन्होंने कहा कि राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है। चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय जब काफी देर तक बोलते रहे तो लोगों के बीच से योगी-योगी की आवाज आने लगी। दरअसल, मौसम खराब था। महेंद्रनाथ पांडेय काफी देर तक बोलते रहे। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
4 of 5
cm rally
- फोटो : संजय शिशौदिया
ऐसे में पब्लिक को लगने लगा कि अब बारिश तेज हो जाएगी और वह योगी का संबोधन सुनने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में पब्लिक से योगी-योगी की आवाज आने लगी। सीएम का हेलीकाप्टर जैसे ही घंटाघर रामलीला मैदान में उतरा, वैसे ही वहां मौजूद भीड़ कुर्सियों पर खड़ी हो गई। सीएम की एक झलक देखने के लिए भीड़ इस कदर उतावली हुई कि हैलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी गई।
इससे सीएम की सुरक्षा में लगी जेड प्लस सिक्योरिटी में तैनात जवान तुरंत हरकत में आ गए और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि एसपी सिटी आकाश तोमर की टीम ने तत्काल ही स्थिति पर काबू पाते हुए भीड़ को पीछे धकेल दिया।