सीबीआई अदालत में शुक्रवार को सारा सिंह हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान मृतका सारा सिंह के मामा और यूपी के पूर्व गृह सचिव सतेंद्र रघुवंशी की गवाही हुई जिसमें उन्होंने कई बातें बताईं।
विज्ञापन
2 of 6
sara singh
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अदालत को बताया कि अमनमणि के साथ सारा की शादी की जानकारी उन्हें करीब छह से सात महीने बाद हुई और वह इस शादी से दुखी व खिन्न थे। शुक्रवार को महाराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी अदालत में पेश हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
sara singh
- फोटो : अमर उजाला
अपनी गवाही में सतेंद्र रघुवंशी ने बताया कि यूपी में गृह सचिव के तौर पर उनकी तैनाती के दौरान तीन और गृह सचिव भी तैनात थे। उनके पास चार विभागों का कार्यभार था।
4 of 6
amanmani tripathi
- फोटो : अमर उजाला
अमनमणि की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी मिलने पर उन्हें इस शादी के होने पर दुख हुआ था। सारा सिंह और अमनमणि त्रिपाठी ने लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में 27 जुलाई 2013 को प्रेम विवाह किया था। शादी सारा के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
amanmani tripathi
उधर, अमनमणि के अधिवक्ता सुधीर त्यागी ने बताया कि कोर्ट में सतेंद्र रघुवंशी ने उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। करीब दो घंटे तक बहस चली। अगली सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2015 में अमनमणि त्रिपाठी और सारा सिंह लग्जरी कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में अमनमणि को खरोंच तक भी नहीं आई थी। सीबीआई की विशेष अदालत में सारा सिंह की मां सीमा सिंह और भाई हर्ष सिंह की गवाही हो चुकी है।