मृतका श्रद्धा
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) मीनू चौधरी ने बताया कि श्रद्धा 17 मई को अपने एक दोस्त से मिलने गुरुग्राम चली गई थी। वह 18 मई को दोपहर में छत्तरपुर स्थित अपने फ्लैट पर पहुंची थी। इस बात पर दोनों में बहस हुई। बहस के बाद हुए झगड़े में आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोप पत्र में 150 से ज्यादा गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोटर्स, फोरेंसिक रिपोर्ट समेत तमाम दस्तावेज शामिल हैं। इस केस की जांच के लिए दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के देखरेख में एसआईटी का गठन करने अलावा नौ टीमों को गठन किया गया था। मामले की जांच के लिए टीमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली में कई जगहों पर गई थीं। दिल्ली, गुरुग्राम व महाराष्ट्र से साक्ष्य जुटाए गए।