फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

Tue, 29 Sep 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लगातार पार्टी नेताओं के बयानों और ट्वीट के बाद दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती ने सोमवार रात करीब दस बजे द्वारका नॉर्थ थाने में सरेंडर करने पहुंचे। वे पंजाब नंबर की सफेद कार में अपने वकील के साथ थाने आए। हालांकि वे मीडिया के सवालों से बचते रहे।
विज्ञापन

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

2 of 6
मीडियाकर्मी सोमनाथ से सवाल पूछते रहे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। कार के अंदर से संविधान की किताब दिखाते रहे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि पहले वह गिरफ्तारी दें उसके बाद सुनवाई होगी। तब मजबूर होकर उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।

विज्ञापन

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

3 of 6
कोर्ट ने उन्हें 6:30 बजे तक सरेंडर होने का समय दिया था। हालांकि उनके वकील ने कोर्ट द्वारा समय सीमा तय करने की बात से इंकार किया है। उनके वकील ने कहा कि सोमनाथ भारती पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है वे आप जल्द ही उन्हें बरी होते हुए देखेंगे।

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

4 of 6
वहीं भारती ने कहा कि मैं कानून से भाग नहीं रहा था। संविधान की व्यवस्था के तहत अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर रहा था, जो सभी के लिए है। इसलिए यह कहना गलत है कि मैं कानून से भाग रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे सरेंडर करने के लिए कहा है, इसलिए मैं आया हूं।
विज्ञापन

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

5 of 6
भारती के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस उन्हें आधे घंटे के अंदर ही थाने से लेकर कहीं चली गई। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की गाड़ी में किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा होने के कारण पुलिस ने ऐसा किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के आला अधिकारी उनसे सोमवार रातभर पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के दबाव में झुके भारती, पुलिस ने मीडिया से किया दूर

6 of 6
आम आदमी पार्टी ने भारती को सख्त संदेश दे दिया था। पार्टी ने सरेंडर न करने पर कार्रवाई के संकेत दिए थे। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा था कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि भारती इतना डर क्यों रहे हैं। हम ऐसी पार्टी के लोग हैं, जिन्हें जेल जाने से नहीं डरना चाहिए। वहीं, आशुतोष ने ट्वीट किया था कि सोमनाथ भारती को पुलिस के सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें