इस मामले का संबंध भले ही क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों ने अपने चहेते क्रिकेटर से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। (सभी फोटो:भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
2 of 10
घर का सपना भला कौन नहीं देखता लेकिन, अगर सपना दिखा कर धोखा हो तो आवाज उठाना लाजमी है। दिल्ली से सटे नोएडा में आशियाने के लिए अपनी कमाई दांव पर लगा चुके फ्लैट खरीदार रविवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
3 of 10
दो बिल्डरों के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन हुए। अंतरिक्ष फॉरेस्ट बायर्स एसोसिएशन के बैनर तले 50 से अधिक खरीदार रविवार को अंतरिक्ष बिल्डर के दफ्तर पहुंचे।
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
4 of 10
प्रदर्शन में शामिल महेश कुमार ने बताया कि बिल्डर ने 2010 में सेक्टर-77 में फॉरेस्ट के नाम से प्रोजेक्ट लॉन्च किया था, मगर अब तक पजेशन नहीं दिया।
विज्ञापन
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
5 of 10
प्रोजेक्ट देर होने पर पेनॉल्टी भी नहीं दे रहा, जबकि खरीदारों से 95 फीसदी तक पैसे ले चुका है। कुछ खरीदार तो पूरा पैसा जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
6 of 10
पजेशन में देरी के अलावा सोसायटी तक जाने के लिए संपर्क मार्ग भी नहीं बना है। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करने के बावजूद कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि खरीदारों से नहीं मिला।
विज्ञापन
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
7 of 10
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलीकॉन सिटी के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की।
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
8 of 10
फ्लैट खरीदार नीरज मिश्र का कहना है कि बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण से कंपलीशन सर्टिफिकेट लिए बिना ही पजेशन दे दिया, जिससे कि पेनॉल्टी से बच जाए, मगर मौके पर कोई भी सुविधा है ही नहीं।
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
9 of 10
बेसमेंट की पार्किंग में पानी भरा रहता है। सोसायटी में 50 से ज्यादा निवासियों को डेंगू हो चुका है। दीवारों में सीलन आ रही है। कॉमन एरिया विकसित नहीं किया है। पावर बैकअप भी ठीक नहीं है।
PICS: सड़क पर उतरे 50 परिवार, धोनी से कर रहे एक ही मांग
10 of 10
वहीं सलारपुर में जमीन अधिग्रहण रद्द होने से ठगा महसूस कर रहे खरीदारों ने भी रविवार को प्रदर्शन किया। खरीदार कपिल त्यागी और पुनीत पाराशर का कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डर उनके पक्ष को कोर्ट के समक्ष गंभीरता से नहीं रख रहे। गौरतलब है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सेक्टर-107 का अधिग्रहण रद्द कर दिया था। अर्जेंसी क्लॉज से जमीन लेकर बिल्डर को आवंटित करने और किसानों को पूरा हक न देने पर मामला कोर्ट में चला गया था।