नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मामूली बात पर एक सिपाही ने वर्दी की बेल्ट से इंजीनियर की पत्नी और उसके बेटे को जमकर पीटा। एसएसपी किरण एस का कहना है कि इंजीनियर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
इंजीनियर की पत्नी संग यूपी पुलिस ने की दरिंदगी, लोगों ने बचाया
2 of 5
आरोपी सिपाही गाजियाबाद में तैनात है। मामले की जांच की जा रही है। विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी गाजियाबाद को पत्र लिखा गया है। सिपाही फिलहाल फरार है। सेक्टर-99 निवासी वेदब्रत उपाध्याय एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 7:30 बजे उसका बेटा आकाश और पड़ोस में रहने वाला अनिकेत घर के बगल वाले पार्क में खेल रहे थे।
विज्ञापन
इंजीनियर की पत्नी संग यूपी पुलिस ने की दरिंदगी, लोगों ने बचाया
3 of 5
वहां पड़ोस में रहने वाले सिपाही हरिओम बघेल का बेटा आयुष भी खेल रहा था। इस दौरान आयुष ने अनिकेत का स्केट बोर्ड तोड़ दिया। जब आकाश ने आयुष से इसे ठीक कराने को कहा तो दोनों बच्चों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान वर्दी पहने सिपाही हरिओम पार्क में आ गया। आरोप है कि हरिओम ने वर्दी वाली बेल्ट से आकाश को पीटना शुरू कर दिया।
इंजीनियर की पत्नी संग यूपी पुलिस ने की दरिंदगी, लोगों ने बचाया
4 of 5
आसपास के लोगों ने पार्क में पहुंचकर आकाश को बचाया। जब इंजीनियर की पत्नी रेखा बेटे को बचाने के लिए गईं, तो हरिओम ने भतीजे रणवीर बघेल के साथ मिलकर बेल्ट से रेखा की भी पिटाई की। घटना के वक्त वेदब्रत दफ्तर में थे।
इंजीनियर की पत्नी संग यूपी पुलिस ने की दरिंदगी, लोगों ने बचाया
5 of 5
सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। इंजीनियर ने बताया कि रेखा के शरीर पर बेल्ट से चोट के गहरे निशान हैं। इंजीनियर का आरोप है कि मेडिकल जांच में गंभीर चोट बताने के बाद भी पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की।