बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा की हत्या के बाद परिजन कर रहे प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
‘लव जिहाद’, जबरन धर्म परिवर्तन के दृष्टिकोण से होगी जांच
बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता की हत्या के तीसरे दिन भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने बुधवार को सोहना रोड पर जमाकर आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की। उधर, इस संगीन हत्याकांड में प्रशासन ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम अपना घर सोसाइटी जाकर निकिता के परिजनों से मिली। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ‘लव जिहाद’, जबरन धर्म परिवर्तन और अन्य दृष्टिकोण से जांच कराएगी। विज ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव को बुधवार को निर्देश दिए।