इलेक्ट्रिक सिस्टम से पांच साल बढ़ जाएगी पंजीकरण की अवधि
- फोटो : जी पाल
ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच विंटेज कार
आशीष सिंह, नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच ईवी ही नहीं बल्कि विंटेज कार व बाइक्स का भी क्रेज देखने को मिला। इसमें विंटेज वाहन लोगों की पुरानी यादें ताजा कर रही हैं। 1985 के दौरान सबको प्रभावित करने वाली बाइक आरएक्स 100 और आरडी 350 मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को पुराने दौर की कार व बाइक दिखाना चाहते हैं तो ऑटो एक्सपो आपके लिए खास है। हॉल नंबर 1 से 5 तक कार व बाइक निर्माता कंपनियों ने पुराने वाहनों को प्रदर्शित किया है। निर्माता कंपनी के अनुसार अब आधुनिक फीचर्स के साथ यह बाइक वापस आने की तैयारी में है।
इन बाइक को देखते ही लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा है। बड़ी संख्या में लोग बेहतरीन और अलग लुक वाली कार के साथ फोटो खिंचाने के लिए जुट रहे हैं। ऑटो एक्सपो में एक कोना ऑटो इंडस्ट्री के सुनहरे अतीत के नाम है। विंटेज कारों में बेंटली, 1957, साल 1946 में बनी बेंटले मुल्लिनेर मार्क-6, पुरानी कार सहित कई विंटेज कारों के बारे में जानकारी दी गई है। यहां अनूठी और रौबदार कारें और बाइक्स को देखते ही लोग ठहर जाते हैं। इन्हें खरीदना लोगों का सपना था, लेकिन अब यह इतिहास बन गईं हैं। यादगार के तौर पर लोग इनकी तस्वीरें लेते नजर आए। नई और अत्याधुनिक कारों के बीच विंटेज कारों ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है।