फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक राजनीति में ठीक से एक्टिव नहीं थे योगी सरकार के नए राज्यमंत्री अतुल गर्ग

Thu, 23 Mar 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रविवार को लखनऊ में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में उन्होंने अपने पिता को धन्यवाद दिया। चुनाव परिणाम आने के पहले अतुल गर्ग के बारे में जो कयास लगाए जा रहे थे, उन वजहों और कयास के बारे में आप भी जानकर चौंक जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
अतुल गर्ग के बारे में कहा जा रहा था कि उनको प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद संगठन के लोग उनसे नाराज चल रहे थे। दरअसल, बहुत से लोग दिनेश गोयल को प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
ये भी कहा जा रहा है कि चुनाव के पहले चार साल तक इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं थे। यही वो कारण था कि कार्यकर्ताओं में असंतोष था। उनकी हार को लेकर लोगों में डर था। चुनाव का समय नजदीक आते ही उन्होंने लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। कहा तो ये भी गया कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद गर्ग खुद संगठन को अपने किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं देते थे। 

4 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
54 साल के अतुल गर्ग ने रविवार को लखनऊ में शपथ ग्रहण करते ही अपने पिता को धन्यवाद दिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन

5 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गर्ग ने बहुजन समाज पार्टी के सुरेश बंसल को गाजियाबाद में 70,000 से अधिक मतों से हराया, जो दिल्ली के आसपास की एक सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atul garg - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं अतुल गर्ग, ये भी जानें
अतुल गर्ग पूर्व मेयर दिनेश चंद्र गर्ग के पुत्र हैं।  उन्होंने गाज़ियाबाद से ही बीकाम की पढा़ई की। वह काईट इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन हैं। इसके बाद भाजपा और अन्य कई संगठनों के साथ काफी समय तक जुड़े रहे। वे व्यावसायिक तौर पर कई इंजीनियर‌िंग कॉलेजों से भी जुड़े रहे। उन्होंने छात्रों को 40 से ज्यादा कंपनियां खुलवाने में मदद की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें