Child Rape
- फोटो : Demo Photo
पुलिस ने आरोपी सलमान (20) के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में ही उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। उसकी मां ई-रिक्शा चलाती है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह घर के पास ही मंदिर प्रसाद लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलमान उसे सुनसान पार्क में ले गया। वहां उसने मासूम का गला बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 11:30 बजे खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आरोपी मिल गया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।