कनाडा में बैठा अर्शदीप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से पंजाब में विस्फोटक व हथियार भिजवा रहा है। अगस्त महीने में गिरफ्तार नीरज बवानिया- बाली गिरोह के शूटरों की निशानदेही पर बरामद किया गया विस्फोटक भी अर्शदीप ने भिजवाया था। दहशत फैलाने के लिए वह दिल्ली व पंजाब में टॉरगेट किलिंग करवाना चाहता है। पुलिस जांच कर रही है कि अर्शदीप विस्फोटक व हथियार कहां से भिजवा रहा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब में वारदात करवा कर अर्शदीप ने अपने शूटर दीपक शर्मा व संदीप को दिल्ली भेज दिया था। उसके कहने पर नीरज बवानिया गिरोह ने इस शूटर को दिल्ली में पनाह दिलवाई थी। जांच करते-करते पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई थी। पंजाब पुलिस ने बाहरी दिल्ली से दीपक शर्मा, संदीप, सन्नी डागर व विपिन्न जाखड़ को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने पंजाब से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता लगा कि विस्फोटक अर्शदीप पंजाब में भिजवा रहा है। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने पांच करोड़ की रंगदारी में सन्नी डागर को पंजाब जेल से रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया है। सन्नी डागर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि अर्शदीप अपने नेटवर्क का दिल्ली तक पैर पसार रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल
- फोटो : PTI (File Photo)
इसके लिए उसने नीरज बवानिया-बाली गिरोह से गठजोड़ किया है। अर्शदीप को दिल्ली व पंजाब में कई टॉरगेट किलिंग करवानी थी। इसके लिए वह अपने शूटरों को तैयार कर रहा था। वह टॉरगेट किलिंग के लिए बवानिया गिरोह के शूटरों को इस्तेमाल करना चाहता है।
4 of 7
फाइल फोटो
बदले में वह नीरज बवानिया गिरोह को उसके विरोधी गिरोह लारेंस बिश्रोई के खात्मे में सहायता करने को राजी है। इस काम के लिए पैसा जुटाने के उद्देश्य से गठजोड़ ने दिल्ली व पंजाब से रंगदारी वसूलना शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
सन्नी के गिरफ्तार होने के बाद अर्शदीप के संपर्क में था
आरोपी पुष्पेंद्र लोचव ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह सन्नी डागर के साथ उत्तराखंड व राजस्थान में कई जगहों पर गया और वहां से अर्शदीप से संपर्क किया। सन्नी डागर के गिरफ्तार होने के बाद वह सीधे अर्शदीप के संपर्क में आ गया। पुष्पेंद्र लोचव ने अर्शदीप को भी पीड़ित कारोबारी के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके बाद कनाडा से अर्शदीप ने कारोबारी को रंगदारी के लिए दूसरा धमकी भरी कॉल की थी।
विज्ञापन
6 of 7
फाइल फोटो
जुलाई, 2020 में कनाडा भाग गया था
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अर्शदीप पंजाब का भगोड़ा बदमाश है और वहां उसके खिलाफ काफी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, एक्सर्टोशन व टारगेट किलिंग के 13 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने नीरज बवानिया-कौशल चौधरी (गुरुग्राम)- देवेंद्र बंबीहा (पंजाब) सिंडिकेट से हाथ मिला रखा है। अर्शदीप जुलाई, 2020 में कनाडा भाग गया था। वह कनाडा से अपने गिरोह के सदस्यों के लिए पैसा भेजता रहता है।
अर्शदीप का केटीएफ आतंकी हरदीप से है संपर्क
कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से संबंध हैं। उसके कहने पर ही अर्शदीप ने वर्ष 2020 व 2021 में डेरा सच्चा सौदा के दो समर्थकों की हत्या करवा दी।