फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बारिश की भी है संभावना, जानें पूरा अपडेट

Tue, 13 Sep 2022 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तड़के बारिश के बाद दिनभर रही धूप - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में एक बार फिर पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसी के असर के चलते मंगलवार तड़के तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 9.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बारिश के बाद धूप निकलने से रही उमस - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सामान्य से दो अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान व सामान्य से एक कम 23.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 98 फीसदी रहा। मंगलवार को तड़के बारिश रिकॉर्ड की गई और दिनभर तेज धूप निकली रही। सबसे अधिक बारिश 23.6 मिमी. आयानगर में दर्ज की गई। इसके अलावा 9.5 मिमी. पूसा, 8.8 मिमी रिज और लोधी रोड व पालम में छह मिमी. बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
हल्की बारिश की संभावना - फोटो : फाइल फोटो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा व सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। सितंबर में अभी तक करीब 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
30 से 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान - फोटो : फाइल फोटो
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:28 बजे
सूर्योदय का समय: 6:06 बजे
-बादल छाए रहेंगे व कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें