श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और सनसनीखेज वारदात से देश की राजधानी दिल्ली दहल उठी। पांडव नगर में पत्नी पूनम देवी ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति के शव के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिए। इसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगे। पुलिस के अनुसार, अंजनदास की हत्या 30 मई की रात को हुई थी। इसके बाद पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पूरी रात शव कमरे में रखा, ताकि सारा खून निकल जाए। अगले दिन चाकू से शव के टुकड़े किए, फिर प्लास्टिक की थैलियों में शव के टुकड़े भरे और कुछ दिन तक अलग-अलग स्थानों पर फेंका। उसकी हत्या किस हथियार से हुई, वो अब तक पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन
2 of 8
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अंजन दास के धड़ और हाथों के तीनों टुकड़े मंगलवार शाम तक पुलिस को नहीं मिले हैं। पांडव नगर थाने के साथ पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने अशोक नगर के गंदे नाले के पास जंगल व आसपास में दिन भर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 8
बेटे दीपक के हाथ में दिख रही सफेद बोरी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी थी। पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। अंजन दास के शरीर के बाकी अंगों को तलाश करने के लिए बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
4 of 8
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को अब तक सिर, हाथ एक हिस्सा और पैरों के चारों टुकड़े मिले गए हैं। आरोपियों ने अंजनदास के शरीर के दस टुकड़े किए थे। दोनों हाथों व दोनों पैरों के दो-दो टुकड़े किए थे।
विज्ञापन
5 of 8
अंजान दास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शरीर के बाकी हिस्सों को तलाश करने के लिए आरोपियों को मंगलवार को अशोक नगर के जंगल में ले जाया गया। अधिकारियों का मनाना है कि ऐसा लग रहा है कि अंजन दास के शरीर के बाकी टुकड़ों को जंगली जानवर खा गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी पूनम और बेटा दीपक
- फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़ों को देखने तीन बार गए थे
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शव के टुकड़े फेंकने के कुछ दिन बाद देखने जाते थे। दीपक व पूनम देवी तीन बार शव के टुकड़ों को देखने गए थे। जब टुकड़े दिखने लग जाते तो आरोपी उसे कूड़े से ढक कर आ जाते थे।
विज्ञापन
7 of 8
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने मिटाए सबूत
आरोपी पूनम व दीपक ने अंजन की हत्या करने के बाद पूरे घर को फिनाइल से धो दिया था। फ्रीज को भी कई बार धोकर साफ कर दिया था। इन्होंने शव के टुकड़े करने के बाद पूरे घर में पेंट करा दिया था। इससे लोगों को लगा ही नहीं कि आरोपियों के घर में कुछ हुआ है।
पुलिस कराएगी डीएनए मैच, सिर की होगी थ्री डी मैपिंग
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंजन दास के परिजनों को बुलाया जाएगा। इसके बाद अंजन का डीएनए मिलाया जाएगा। पुलिस अंजनदास के सिर का थ्री- डी मैपिंग कराएगी।