दिल्ली में इन दिनों कुछ अजीब-ओ-गरीब घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। बता दें कि दिल्ली में अमेरिकी पिटबुल प्रजाती के कुत्तों का कहर बढ़ रहा है। यह कुत्ते इंसानों पर नहीं बल्कि अन्य गली के कुत्तों को अपना शिकार बनाते हैं जिसके बदले में उनके मालिक को अच्छी खासी रकम मिलती है।
विज्ञापन
2 of 6
pitbull
- फोटो : mail today
पुलिस के मुताबिक, जो लोग गली के कुत्तों को पसंद नहीं करते वो पिटबुल कुत्तों के मालिक को 2,000 रुपये प्रति कुत्ते के दाम से गली के आवारा कुत्तों को मरवा देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
pitbull
- फोटो : mail today
इतना ही नहीं पिटबुल के मालिक तो उन लोगों से भी पैसे वसूलते हैं जो लोग कुत्तों से प्यार करते हैं। यह कर कर कि पैसे दें वरना वो उनके गली के कुत्तों को जान से मरवा देंगे।
4 of 6
dog
- फोटो : mail today
एक एफआईआर के मुताबिक, शुक्रवार को पिटबुल का मालिक अभिषेक और उसका दोस्त मोनू अपने पिटबुल कुत्ते ब्रूनो को लेकर वैन से शालीमार बाग आए। उन्होंने अपने पिटबुल को गली के कुछ कुत्तों पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
demo pic
ब्रूनो ने 11 साल की एक सफेद रंग की डॉक को मार डाला और एक 5 साल के भूरे रंग के कुत्ते को घायल कर दिया। साथ ही धमकी दी कि वह ऐसा तबतक करेंगे जबतक गली से सभी कुत्ते खत्म नहीं हो जाते।
इतना ही नहीं वह हर कुत्ते की जान के बदले 5,000 रुपये की भी मांग कर रहे थे। जिसके बाद शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 429 के तहत (जानवरों को जान से मारने) मामला दर्ज हो चुका है।