आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा पर रविवार सुबह अचानक हमला हुआ। उन्हें सिर में चोट लगी है। हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
2 of 10
रविवार सुबह पांच बजे के करीब अलका लांबा उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एंटी ड्रग कैंपेन कर रही थीं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंका जो सीधे उनके सिर में लगा।
विज्ञापन
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
3 of 10
आप विधायक ने घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। अलका ने बताया कि उन्होंने देखा कि कंबल ओढ़े एक व्यक्ति जो उनके पास ही खड़ा था उसने अचानक हमला कर दिया।
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
4 of 10
इस बारे में आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर बताया कि जिन लोगों ने अलका पर हमला किया वह मिठाई की दुकान में काम करते हैं और दुकान बीजेपी विधायक ओम प्रकाश शर्मा की है।
विज्ञापन
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
5 of 10
इस बारे में अलका ने भी बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि हमला करने वाला शख्स पास की ही एक मिठाई की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
6 of 10
अलका ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी, इसके बाद भी उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उनके साथ केवल तीन पुलिसवाले भेजे गए और उनकी उपस्थिती में हमला हुआ और पुलिसवाले कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
7 of 10
इस बारे में डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि अलका ने इस इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में जाने की सूचना दी थी। उनके साथ सात-आठ पुलिसवालों को भेजा गया था। डीसीपी का कहना है कि इस दौरान वह नशा मुक्ति केंद्र जाने की बजाया इलाके में बने मंदिर के बाहर बनी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करने लगीं।
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
8 of 10
पुलिस का आरोप है कि वह मिठाई वालों को कहने लगीं कि दुकानें इतनी बढ़ा कर क्यों लगाई है। इन्हें बंद करो, जबकि इस दौरान उनके साथ एमसीडी का कोई कर्मचारी नहीं था।
PHOTOS: आप विधायक अलका लांबा पर हमला, सिर फूटा
9 of 10
पुलिस के मुताबिक आरोप है कि एक दुकान के ऊपर से एक लड़के ने पत्थर मारा। पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया है। हालांकि उस लड़के का कहना है कि उसने पत्थर नहीं मारा है।