फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

विज्ञापन
1 of 12
तीन दिन पहले गायब हुए पवनहंस हेलिकॉप्टर में बैठे अरुणाचल प्रदेश में तिराप के डिप्टी कमिश्नर कमलेश कुमार जोशी के माता-पिता ने पिछले तीन दिन से खाना नहीं खाया है और वो टीवी से चिपके हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि कभी तो उनके खोए बेटे के बारे में कोई खबर आएगी जिससे उन्हें उसके बारे में कुछ पता चले। (फोटोः इंडियन एक्सप्रेस)
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

2 of 12
बीते तीन दिनों से लगातार वो तमाम अधिकारियों को फोन करके अपने बेटे का हाल जानना चाह रहे हैं पर कहीं से कोई हाल नहीं मिल रहा। लेकिन उन्हें पूरी आशा है कि उनका बेटा कमलेश जिंदा वापस आ जाएगा। (ये व अन्य सभी फोटोः कमलेश के फेसबुक प्रोफाइल से)
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

3 of 12
उनकी इस उम्मीद का कारण वो टेलिफोन कॉल है जो कमलेश ने अपनी पत्नी को हेलिकॉप्टर के गायब होने के घंटों बाद किया था। उसी कॉल की वजह से ही कमलेश की पत्नी नेहा कमलेश के छोटे भाई राजेश के साथ डिब्रूगढ़ के लिए निकल चुकी है।

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

4 of 12
कमलेश के पिता केडी जोशी आर्मी से रिटायर सुबेदार-मेजर हैं। वो अपनी पत्नी के साथ द्वारका में एक किराए के मकान में रहते हैं। जोशी जी कहते हैं कि कमलेश के हेलिकॉप्टर और उसके गायब होने की सूचना उन्हें उनके छोटे बेटे ने मंगलवार शाम को दी।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

5 of 12
जोशी जी कहते हैं कि नेहा ने उन्हें बताया कि उसे मंगलवार को ही सुबह करीब 10 बजे कमलेश का फोन आया था। उसने नेहा को बताया था कि वो किसी काम से दिल्ली जा रहा है।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

6 of 12
नेहा को हेलिकॉप्टर के खो जाने के कई घंटों बाद उसी दिन लगभग 2 बजे फिर कमलेश का फोन आया। उस बार कमलेश नेहा को कुछ बताना चाहता था लेकिन मोबाइल के नेटवर्क में परेशानी के चलते दोनों की बात नहीं हो सकी और फोन कट गया।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

7 of 12
कमलेश अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम यूनियन टेरिटरी(एजीएमयूटी) कैडर के 2010 बैच का आईएएस अफसर है। उसकी पोस्टिंग तिरप के डिप्टी कमिश्नर के रूप में 2013 में हुई थी। कमलेश का छोटा भाई आर्मी में मेजर है और ‌ओडिशा में तैनात है।

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

8 of 12
कमलेश की शादी नेहा से करीब तीन साल पहले हुई थी जो मुंबई की एक एमएनसी में कार्यरत है। 2009 की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 61 रैंक प्राप्त कमलेश दिल्ली में गृह मंत्रालय में किसी बैठक के लिए आ रहा था।

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

9 of 12
कमलेश ने अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिला के नमसाई में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी कार्य किया था। कमलेश के पिता को भगवान पर पूरा भरोसा है कि उनका बेटा लौट कर जरूर वापस आएगा।

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

10 of 12
सरकार, आर्मी और एयरफोर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कमलेश के पिता जोशी जी कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही हेलिकॉप्टर को ट्रेस कर लेंगे।

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

11 of 12
गौरतलब है कि डॉफिन एन3 ट्विन-इंजिन्ड हेलिकॉप्टर डिब्रूगढ़ आसाम में गायब हो गया था। बाद में सूचना ‌मिली थी कि तिराप से नजदीक देओमाली के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर जैसी कोई चीज देखी गई थी।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर समेत गायब हुआ IAS पति, एक फोन कॉल बनी पहेली

12 of 12
बाद में ये भी जानकारी मिली थी कि खोजी दल वहां इसलिए नहीं पहुंच पा रहा क्योंकि मौसम बहुत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें