एनसीआर की एकमात्र महिला ऑटो ड्राइवर रूबी को आज यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने एक ऑटो उपहार में दिया है। बता दें कि जब अखिलेश सोशल मीडिया के जरिए रूबी की दर्दभरी कहानी से रूबरू हुए तो उन्होंने रूबी व उसके परिवार को लखनऊ बुलाकर उन्हें ऑटो उपहार में दिया। क्या है इस दबंग महिला ड्राइवर की पूरी कहानी जानने के लिए ये खबर आगे पढ़ें और देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा
2 of 6
सभी तरह की सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए गाजियाबाद की 30 साल की रूबी नोएडा और गाजियाबाद की अकेली महिला ड्राइवर है। तीन बच्चों की मां रूबी सिंघल का परिवार करीब 6 पहले जब आर्थिक मंदी से गुजर रहा था तब उसने ऑटो ड्राइवर बनने की ठानी थी।
विज्ञापन
महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा
3 of 6
ऑटो से होने वाली कमाई से वो न सिर्फ घर का खर्च चलाती है बल्कि अपने बच्चों को भी पढ़ाती है। वो बताती है कि जब उसने ऑटो चालक का काम करने की सोची थी तो उसके पिता और पति दोनों ही उसके ही इस फैसले के खिलाफ थे। उसके पिता ने तो उससे अपने घर में न घुसने तक की बात कह दी थी।
महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा
4 of 6
लेकिन वो हार नहीं मानी और अपने फैसले से नहीं डिगी। उसके इस फैसले में उसका साथ दिया उसके भाई ने और उसी ने रूबी को ऑटो खरीदने के लिए पैसे भी दिए। और फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रूबी के पति अजय सिंघल एक छोटा सा ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाते हैं और उसके तीनों बच्चे गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रूबी के अनुसा इस फील्ड में बने रहना इतना आसान नहीं है और इन 6 सालों में उसने जीने का तरीका सीख लिया है। वो कहती है कि हर किसी को दबंग होना चाहिए। वो किसी भी बदमाश को पीटने से पहले एक बार भी नहीं सोचती। उसके अनुसार हर महिला को जो पैसे की तंगी से गुजर रही हो उसे काम करना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा
5 of 6
सब कुछ ठीक चल रहा था कि इस साल की शुरूआत में जनवरी के पहले हफ्ते में किसी ने रूबी के ऑटो में आग लगा दी। दो ऑटो के साथ ही कई अन्य चीजें भी जलकर राख हो गईं और रूबी ने अपने कमाई का जरिया खो दिया। उसने बताया कि जब वो घर पहुंची तो उसने देखा कि लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। उसकी और उसके पति दोनों के ही ऑटो में आग लग चुकी थी जिससे वो पूरी तरह राख हो गए थे।
महिला चालक के ऑटो में लगी आग, CM ने गिफ्ट किया दूसरा
6 of 6
रूबी को इस आगजनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। उसके बाद किसी तरह उसकी शिकायत लिखी गई। उसके बाद इलाके के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनपर शक था कि उन्होंने शराब पीकर आग लगाई। रूबी की यही कहानी सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव ने पढ़ी जिसके बाद आज (13 फरवरी) को उन्होंने रूबी और उसके परिवार को लखनऊ बुलाकर ऑटो भेंट किया।