फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अगले 24 घंटे में बिगड़ सकते हैं हवा के हालात, तीन दिन नहीं सुधरने के आसार, जानें क्यों जहरीली हुई वायु

Fri, 14 Oct 2022 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में दिखी धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलने और रफ्तार कम होने का असर शनिवार को वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा। इस कड़ी में हवा की सेहत औसत से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की सेहत सुधरने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 154 रहा। वहीं, सबसे खराब हवा 169 एक्यूआई के साथ गुरुग्राम की रही है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 59 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 111 व पीएम 2.5 का स्तर 54 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : amar ujala
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर व उत्तर-पश्चिम की ओर रही। शनिवार को अलग-अलग दिशा से हवा चलेगी। ऐसे में धूल भरे कण दिल्ली-एनसीआर की ओर पहुंचेंगे। बीते 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर 1800 मीटर रहा, जो कि शनिवार को बढ़कर 2100 मीटर हो सकता है। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 10300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया, जो कि अगले 24 घंटे में बढ़कर 11 हजार हो जाएगा। 

4 of 5
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, रविवार को यह घटकर सिर्फ चार हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड ही रह जाएगा। बता दें कि वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-154
फरीदाबाद- 163
गाजियाबाद- 163
ग्रेटर नोएडा- 158
गुरुग्राम- 169
नोएडा- 157
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें