फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एम्स में लगी आग का असर मरीजों पर, आने वाले दिनों में करना पड़ेगा अब इन दिक्कतों का सामना

Sun, 18 Aug 2019 12:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एम्स में लगी भीषण आग से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
एम्स के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटों को खिड़की से बाहर आता देख मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। पास में ही आपातकालीन विभाग होने की वजह से तीमारदार मरीजों को स्ट्रेचर के साथ ही लेकर दौड़ पड़े। पुलिस कर्मियों के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
एम्स लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम 4.50 बजे सबसे पहले टीचिंग ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और टीचिंग ब्लॉक की पहली व तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की ओर से पहुंचे 35 दमकल वाहनों और तीन दर्जन कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में 95 मिनट लगे। थोड़ी देर बाद आग चौथी और पांचवीं मंजिल पर भी आग लग गई। देर रात तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका था। इस बीच आपातकालीन विभाग भी बंद रहा। मरीजों को बाहर ही चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। एम्स प्रबंधन के अनुसार मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल के कर्मचारी मेडिकल उपकरण लेकर नीचे आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
एम्स में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग के सीईओ डॉ. अतुल गर्ग ने बताया कि टीचिंग ब्लॉक से निकलता धुआं चारों ओर फैल गया। आनन-फानन में टीचिंग ब्लॉक के आसपास की तीन इमारतों को खाली कराकर सील करना पड़ा। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग के दो दर्जन कर्मचारी और 22 वाहन पहुंच गए। आग विकराल होने के कारण विभाग को 13 वाहनों और एक दर्जन कर्मचारियों की जरूरत और पड़ गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में लगी थी। वहां से यह पूरी इमारत में फैल गई। इससे पहले एम्स ट्रॉमा सेंटर में लगी आग में पांच ऑपरेशन थियेटर जल गए थे।

4 of 6
एम्स में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग के सीएफओ डॉ. अतुल गर्ग ने बताया कि शाम करीब 6.25 मिनट पर आग पर पूरी तरह नियंत्रण हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट है। फिर भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आसपास की इमारतों में खतरा नहीं था, लेकिन हवाएं तेज होने के कारण जिस ओर उनकी गति थी, उस तरफ की सभी इमारतों को बंद कर दिया और लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद तीन इमारतों को खाली करा लिया गया है। इनमें एबी 1 से लेकर एबी 7 तक शामिल हैं। इन्हें आनन-फानन में एम्स के आरपी सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उधर, करीब डेढ़ घंटे तक आपातकालीन सेवाएं बंद होने के कारण डॉक्टरों ने वार्ड के बाहर ही मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर भी हॉस्टल से ड्यूटी के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
कार्डिएक न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
पास में ही भर्ती हैं पूर्व वित्त मंत्री
सांस लेने में तकलीफ के बाद पिछले नौ दिन से एम्स में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को टीचिंग ब्लॉक में आग लगी थी। इससे ठीक 200 मीटर दूर स्थित कार्डिएक न्यूरो सेंटर में वे भर्ती हैं। एम्स प्रबंधन के अनुसार, आपातकालीन विभाग के आसपास की इमारतों को बंद कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं और कार्डिएक न्यूरो सेंटर तक किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in AIIMS - फोटो : अमर उजाला
कहां क्या है
पहली, दूसरी, और तीसरी मंजिल पर टीचिंग ब्लॉक है जबकि चौथी और पांचवीं मंजिल पर सर्जरी, हड्डी रोग और यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी है।

जुड़े रिकॉर्ड और ब्लड सैंपल नष्ट
इस दुर्घटना में किसी की भी जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि काफी संख्या में मरीजों से जुड़े रिकॉर्ड और ब्लड सैंपल इत्यादि नष्ट हो चुके हैं। ओपीडी में रखे कंप्यूटर और मरीजों से जुड़े कागजात जल गए।

कई दिन तक जांच हो सकती है प्रभावित
अगले कुछ दिन तक संस्थान में मरीजों को रक्त जांच से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस नुकसान की भरपाई में एम्स प्रबंधन को कितना वक्त लगेगा। यह तो समय ही बता सकता है, लेकिन लाखों मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारियों के अलावा शोध व प्रशासनिक दस्तावेज नष्ट होने के बाद इसकी भरपाई कैसे होगी, ये प्रबंधन के आगे बड़ा सवाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें