raksha bandhan death
- फोटो : अमर उजाला
गले में मांझा लगते ही मानव के गले से खून की तेज धार निकलने लगी। मानव रफ्तार कम कर स्कूटी को किनारे लाया, लेकिन वहां बेहोश होकर गिर गया। उसकी हालत देख दोनों बहनें बदहवास हो गईं और मदद के लिए राहगीरों से गुहार लगाने लगीं। लोग मानव को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानव दो बहनों का इकलौता भाई था। इनके पिता अशोक शर्मा की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है। मानव ही परिवार की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।