सात लाख लोगों से 3700 करोड़ की ठगी करने वाले एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अनुभव मित्तल और इसी कंपनी की डायरेक्टर कानपुर की आयुषी अग्रवाल का कनेक्शन अबूझ है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में छह हजार रुपये की नौकरी करने वाली साधारण सी लड़की करोड़ों की ऑनलाइन कंपनी चलाने वाले बिजनेसमैन अनुभव के संपर्क में कैसे आई, यह किसी को नहीं पता। आयुषी के परिवार को जानने वाले लोग इस रिश्ते को पचा नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
आयुषी के घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में शिवकटरा रोड पर बाबूलाल के हाता में रहने आए अग्रवाल परिवार की इतनी हैसियत नहीं थी कि वे ऐसी शादी कर सके। बावजूद इसके सात दिसंबर 2015 को आयुषी की शादी भव्य तरीके से हुई। यह शादी कानपुर में न होकर आगरा में हुई थी।
4 of 8
अनुभव और आयुषी
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी के कई पड़ोसी इस शादी में शामिल होने आगरा गए थे। आयुषी और अनुभव की शादी को पूरे 14 महीने हो गए हैं, लेकिन अनुभव एक बार भी अपनी ससुराल कानपुर नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 8
अनुभव और आयुषी का घर
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने कई बार मीना से बेटी आयुषी के पति के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने टाल दिया। आयुषी जब भी अपने मायके आईं, अकेले ही आईं।
विज्ञापन
6 of 8
अनुभव मित्तल का पुश्तैनी घर
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त में शुरू हुई थी कंपनी : अनुभव मित्तल की सोशल ट्रेड डॉट बिज नाम का ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल अगस्त 2015 में लांच हुआ था। चार महीने बाद दिसंबर में ही आयुषी से शादी हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
कानपुर में आयुषी के पिता का घर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अनुभव मित्तल ने पोर्टल का नाम बदलकर एब्लेज इंफो कर दिया। शादी के चार महीने बाद मार्च 2016 में आयुषी को कंपनी का डायरेक्टर बना दिया।
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल के हरजेंदर नगर-2, कानपुर स्थित घर पर शनिवार को ताला लटका मिला।