सूबे के निजाम बदलते ही गाजियाबाद के अफसर एक्शन में आ गए हैं। बजरिया में सोमवार को दो होटल में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 51 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। (सभी फोटोः प्रभात पांडेय/गाजियाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
इनमें से सात दंपति थे, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि 44 हिरासत में हैं। कार्रवाई के दौरान होटल के मालिक, मैनेजर समेत समस्त स्टाफ फरार हो गया। दोनों होटल मालिकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर एसडीएम के नेतृत्व में दोनों होटल सील कर दिए गए हैं। इनमें से एक होटल सपा नेता का बताया जा रहा है। एसएसपी ने देर रात कार्रवाई करते हुए सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह को हटा दिया। उनकी जगह सीओ ट्रैफिक राजेश कुमार को सीओ फर्स्ट बनाया गया है। सीओ के ड्राइवर और बजरिया चौकी के स्टाफ सस्पेंड कर दिया है। इनमें चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही शामिल हैं। इनके अलावा कोतवाली प्रभारी की भी लापरवाही की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
सीओ सलोनी अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में एक टीम भारी पुलिस बल के साथ सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे बजरिया स्थित होटल आर्यदीप में पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरों में से आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध हालत में 23 जोड़ों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पास के ही होटल देवेंद्र में छापा मारा। यहां से भी पुलिस ने 28 जोड़ों को पकड़ा। पुलिस को देख होटल के मालिक, मैनेजर समेत स्टाफ मौके से भाग गया। पुलिस सभी जोड़ों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक, आर्यदीप होटल सपा व्यापार प्रकोष्ट के पदाधिकारी रविंद्र यादव और होटल देवेंद्र का मालिक सचिन है।
4 of 10
एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध गतिविधि और गलत काम की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते औचक छापामारी की गई। दोनों होटल मालिकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि इसकी गुप्त सूचना एसएसपी को मिली थी। एसएसपी ने एक टीम गठित कर यह कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस और बजरिया चौकी के स्टाफ को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी। कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली।
23 बाइक , आईडी और मोबाइल किए जब्त: पुलिस ने होटल से पकड़े गए जोड़ों से आईडी, मोबाइल फोन और उनके 23 वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही।
विज्ञापन
5 of 10
रिश्ते हुए तार-तार: कोई देवर-भाभी तो चाची-भतीजा : होटल में मिले जोड़ों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई रिश्ते तार-तार हो गए। पकड़े गए जोड़ों में देवर-भाभी और चाची-भतीजा भी थे। इनके अलावा इन जोड़ों में गाजियाबाद, दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्र से आए 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। सभी कॉलेज और कोचिंग जाने की बात कहकर घर से यहां आए थे।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस जब उन्हें थाने ले गई तो वे अपने मुंह छुपाते नजर आए। लड़कियां-महिलाएं दुपट्टे से अपने चेहरे ढककर हवालात में बैठी रहीं, जबकि युवक हाथ से मुंह छिपाते रहे। समाज के इस बदलते बदरूप के बारे में जिसने भी सुना दंग रहा गया। पकड़ी गईं लड़कियां पुलिस से छोड़ने की मिन्नतें करती रहीं।
विज्ञापन
7 of 10
दूसरी तरफ, पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से आसपास के होटलों में भी अफरातफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोग कार्रवाई देखने के लिए जमा हो गए, जिससे जाम लग गया। लोग यह जानने की कोशिश करते रहे की मौके पर इतना पुलिस बल क्यों आया है। बाद में सड़क पर जाम लगता देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।
थाने पर छुड़ाने वालों की लगी भीड़: पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में से पकड़े गए जोड़ों को छुड़ाने वालों की भीड़ कोतवाली थाने पर लग गई। लोगों अपने-अपने परिचित को छुड़ाने की जुगत लगाते नजर आए।
8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार हुई होटल सील करने की कार्रवाई: बजरिया के होटलों में चल रहा यह गलत काम और अवैध गतिविधियां कोई नई बात नहीं है। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं और पुलिस द्वारा कई बार छापामारी कर जोड़ों को गिरफ्तार भी किया गया, मगर यह पहली बार है जब पुलिस ने दोनों होटलों को सील करने की कार्रवाई की है। अचानक की गई कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं सत्ता परिवर्तन का असर पुलिस पर भी दिखने लगा है।
9 of 10
पुलिस से बचने को छत पर छिपी कुछ लड़कियां: आसपास रहने वाले दुकानदारों और लोगों ने बताया कि यहां आने वाले असामाजिक तत्वों और मनचलों ने उनकी बहन, बेटियों और महिलाओं का भी रहना दुश्वार कर रखा है। छेड़छाड़ करना और अश्लील फब्तियां कसना इनके लिए आम बात है। कई बार लोग पुलिस से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं देती।
इसके चलते मजबूरन कई परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने सराहाना भी की। होटल में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लड़कियां होटल की छत पर जाकर छिप गईं। लेकिन पुलिस के पूरे होटल में सर्च कर सभी को पकड़ लिया।
‘एंटी रोमियो’ का असर तो नहीं: पुलिस की इस कार्रवाई को लोग यूपी के मुख्यमंत्री बनने से पहले दिए गए महंत आदित्यनाथ के ‘एंटी रोमियो’ बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया जाएगा। मनचलों पर शिकंजा कसा जाएगा।