फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, वजह जान लोगों का खौला खून, इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

Wed, 25 May 2022 12:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
युवक ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के तीन व्यापारी भाइयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक युवा व्यापारी ने वीडियो बनाई और ट्रेन के आगे कूद गया। युवा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो वायरल होते ही व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और कथित उत्पीड़नकर्ता तीन व्यापारियों में से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने तीसरे व्यापारी को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

खुदकुशी करने वाले युवा व्यापारी का नाम शिवम अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल है। उनकी पीपल मंडी स्थित बाबू गंज में चीनी की दुकान है। मंगलवार की शाम शिवम नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के मोहकमपुर पहुंचा। उसने अपने फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड की, जिसमें अपने पड़ोस के तीन व्यापारी भाईयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

आरोप है कि ये तीनों भाई उनकी दुकान कब्जाना चाहते हैं। इस वीडियो को उसने अपने परिचितों के बीच वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए पीपल मंडी क्षेत्र के व्यापारियों के पास पहुंचा तो हंगामा हो गया। झंडा बाजार, पीपल मंडी, बाबू गंज और हनुमान चौक के बाजार देखते ही देखते बंद हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
शिवम अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे और तीनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, लिहाजा इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
युवक की मौत के बाद थाने पहुंचे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

4 of 5
युवक की मौत बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विनोद अग्रवाल के घर पर बेटे की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। विनोद अग्रवाल का शिवम अकेला बेटा था। बताया जा रहा है कि वह तीनों पड़ोसियों से बेहद परेशान था। बार-बार वह तंग करने आते थे। इससे तंग आकर शिवम अग्रवाल ने मौत को गले लगा दिया। 

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: लगातार सात घंटे की बर्फबारी के बाद तस्वीरों में देखें धाम का ये भव्य नजारा, मौसम पर भारी पड़ी आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शिवम अग्रवाल की दुकान की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान बार-बार तीनों पड़ोसी व्यापारी उसके पास आते और झगड़ा करते थे। शिवम ने भी आरोप लगाया है कि वह तीनों उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें