श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीली पड़ाव में बीती रात मामूली कहासुनी के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या कर देने के मामले में क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज यहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बीच मृतक एकलव्य के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में उस समय नया मोड़ आया जब हत्यारोपी परवेज के झोपड़ीनुमा दो मकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद घर में आग लगना रहस्य बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझकर आग लगाई गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि संभवत है बिजली का तार टूटकर गिरने से मकान में आग लगी है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित पूरा पुलिस अमला गांव में ही डेरा डाले हुए हैं।