फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस तस्वीरों में योगी का घर आगमन: बेटे से मिलकर भावुक हुईं मां सावित्री देवी, परिजनों के साथ आदित्यनाथ ने खिंचवाई तस्वीर

Wed, 04 May 2022 12:40 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
विज्ञापन
1 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते-रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे।

मंगलवार को अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।
विज्ञापन

2 of 10
बातचीत के दौरान मुस्कुराते सीएम योगी और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरेंगे। उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार है। जिसमें वह भी शामिल रहेंगे। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते-रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन

3 of 10
मां से आशीर्वाद लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी को अपने बीच पाकर उनके नाते-रिश्तेदार और परिजन गदगद हैं। सभी से योगी ने बचपन की यादें ताजा की। परिजनों के अनुसार घर पहुंचकर सीएम योगी ने मां से आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछी।

4 of 10
परिजनों व रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाते सीएम - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को भतीजे के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम घर पर ही करेंगे। परिजनों की ओर से उनके लिए उसी कमरे को तैयार किया गया है, जिसमें वह बचपन में रहा करते थे।

 
विज्ञापन

5 of 10
परिजनों के बीच योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
परिजनों और रिश्तेदारों के साथ खिंचवाई सामूहिक फोटो
भतीजे के मुंडन कार्यक्रम के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान नाते-रिश्तेदार सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद काफी खुश दिखे।

 
विज्ञापन

6 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सत्ता संभालने के करीब पांच साल बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर और पंचूर गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व ढोल-दमाऊ से उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

7 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ जहां उत्तर प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे, वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से यमकेश्वर स्थित हेलीपैड पर उतरे।

8 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
सीएम शाम को 3.00 बजे बिथ्याणी पहुंचे। यहां से वह हेलीपैड के पास यमकेश्वर के महादेव मंदिर पहुंचे।

9 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने पूरे 40 मिनट जनता को संबोधित किया। कहा कि उत्तराखंड से लगातार पलायन हो रहा है। इससे देश की उत्तरी सीमा की सुरक्षा खतरे में है। सीमा की सुरक्षा के लिए पलायन को रोकना जरूरी है। यहां पर्यटन के साथ ईको टूरिज्म और जल संरक्षण के लिए भी कार्य करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें