फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: ढोल-दमाऊं की थाप...गर्म जल कुंडों में स्नान, चारों धामों में प्रथम यमुनोत्री की देखें तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 03:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। शीतकालीन पड़ाव खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और होम गार्ड के बैंड धुन के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली धाम के लिए रवाना हुई।




धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी।धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

2 of 5
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर डोली यात्रा करीब 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची।




शुक्रवार तड़के ही यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सवा छह बजे मंदिर से मां यमुना की डोली बाहर लाई गई। जो अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ यहां मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई।
विज्ञापन

3 of 5
Yamunotri Dham - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद में विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में ठीक 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

4 of 5
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अवसर पर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए।
 

ये भी पढ़ें...जय केदारनाथ: बाबा के सहारे चढ़ी भक्तों ने चढ़ाई, कपाट खुलते ही मिट गई थकान..फिर जयकारों से गूंजा धाम, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं आज सुबह पहले केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें