फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: पहला दिन...पहली सेलिब्रिटी...परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

Fri, 10 May 2024 01:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)।
विज्ञापन
1 of 5
जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ धाम रवाना हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर  ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।



केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11: 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बच्चों सहित इस हेलिकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना हुए। इससे पहले रुद्राक्ष एवियशन के प्रबंधक पीके छाबरी द्वारा पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया गया।

शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार यहां होटल से छह गाड़ियों में सवार होकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। जिनमें से एक कार से शिल्पा शेट्टी भी हेलीपैड पहुंची। यहां से सभी लोग केदारनाथ को रवाना हुए।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज विधि-विधान से सुबह सात बजे पहले केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ केदारनाथ धाम के लिए निकलीं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है।

ये भी पढ़ें...जय केदारनाथ: बाबा के सहारे चढ़ी भक्तों ने चढ़ाई, कपाट खुलते ही मिट गई थकान..फिर जयकारों से गूंजा धाम, तस्वीरें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें