फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2021 : नन्हे पर्यावरण प्रहरियों का अभियान, खींच रहा सबका ध्यान, तस्वीरें

Sat, 05 Jun 2021 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कई बच्चों ने पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला
नन्हे पर्यावरण प्रहरियों का ‘सेल्फी विद ट्री’ अभियान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अभियान से गांव से लेकर शहर तक के लोग जुड़ रहे हैं और बच्चों की सराहना कर रहे हैं।

World Environment Day 2021 : सदानीरा ऋषिपर्ण, बिंदाल जैसी नदियों का घुट रहा दम, स्थिति बदहाल

तीन से लेकर 18 साल तक के बच्चों ने इस अभियान से लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत बताई। देहरादून, विकासनगर, रायपुर एवं चमोली घाट के बच्चों ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ‘सेल्फी विद ट्री’ अभियान की ऑनलाइन शुरुआत की है।

World Environment Day 2021 : ...तब देवों की इस धरती पर सीटी बजाने और जोर से चिल्लाने तक की मनाही थी

माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए इस अभियान से सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। बच्चे अपने-अपने घरों में पौधरोपण भी कर रहे हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के लिए बच्चों से बेहतर माध्यम कोई नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

2 of 5
कई बच्चों ने पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला
जिस गदेरे का पानी पूरा गांव पीता है, उसकी सफाई होना भी जरूरी है, लेकिन जब गदेरे के पास जमी गंदगी की सुध किसी ने नहीं ली तो सिल्ला गांव के 40 बच्चों ने एकजुट होकर गदेरे की सफाई का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
गदेरे की सफाई की - फोटो : अमर उजाला
गांव की शीतल ने बताया की 40 बच्चों को अलग अलग समूहों में बांटकर गदेरे की सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। 

4 of 5
कई बच्चों ने पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला
पीपल सार विकासनगर के तीन साल के आदित्य ने सबका दिल जीता। उसने इस बार तो पौधा रोपा ही, साथ ही पिछली बार रोपा अपना पौधा भी सबको दिखाया। आदित्य अपने लगाए पौधे की पूरी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई बच्चों ने पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रायपुर की रिद्धिमा ने अपने साथी बच्चों के साथ में पौधे लगाए। इसके अलावा चमोली के घाट चरबंग की हरिता, नैतिक,  प्रगति, हिमांशु अक्षिता, रितु, रिया, प्रियांशी, अनमोल, प्रिया, पायल, प्रियांशु सहित कई बच्चों ने पौधे लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें