उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। भवाली-ज्योलीकोट रोड में शुक्रवार की देर रात एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप शुक्रवार रात दो बजे कार खाई में गिर गई।
शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
तल्लीताल के एसओ विजय मेहता ने बताया कि कार में दिल्ली के तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक महिला व एक पुरूष मृत मिले।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
4 of 5
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि हादसे में दौलतपुर गाजियाबाद निवासी सारीन (30) पुत्र शहाबुद्दीन व सेक्टर 624 ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।