आजीविका परियोजना कपकोट के ब्लॉक समन्वयक हरीश पांडा ने बताया कि मां चिल्टा स्वायत्त सहकारिता समिति लोहारखेत, मुनार मंडुवे, चौलाई, मक्के के बिस्कुट बना रहे हैं। मांग बढ़ने से इनका उत्पादन भी बढ़ गया है। मांग को देखते हुए इसकी पैकिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है।