फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttack: नवाज शरीफ का सिर काटने वाले को एक करोड़ के इनाम का एलान

Wed, 21 Sep 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
d - फोटो : bbc
उरी के आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देश में चौतरफा उबाल है। वहीं राष्ट्रीय हिंदू क्रांतिदल ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटने वाले को एक करोड़ का इनाम देने के एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तानी पीएम - फोटो : ANI
राष्ट्रीय हिंदू क्रांतिदल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का संरक्षण कर्ता देश हो गया है। इसे शीघ्र आतंकवादी देश घोषित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन

3 of 7
uri - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सैन्य ठिकाने पर हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका और वहां के झंडे को आग के हवाले कर अपने गुस्से का इजहार किया।
 

4 of 7
PM MODI
भाजपा, कांग्रेस, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थानों की फैकल्टी, छात्र-छात्राएं भी सड़कों पर उतरे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पाकिस्तान पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि फिर से पाक सिर न उठा सके।
 
विज्ञापन

5 of 7
uri attack
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर अभिषेक गौड़, विष्ण अरोड़ा, महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी, दीपक टंडन, तन्मय शर्मा, देव शर्मा, शिवम बंसल, विजय चौहान, आशीष शर्मा, पार्थ दुबे, शोभित, उदित गुप्ता, सागर शर्मा, सन्नी धींगड़ा, निकुंज बंसल आदि शामिल हुए।
 
विज्ञापन

6 of 7
uri attack
भाजपा के पदाधिकारियों ने जगजीतपुर में जिलामंत्री चंद्रकिरण सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान के झंडे में आग लगाकर विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की ये नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इस मौके पर आशीष वालिया, विजेंद्र चौहान, पंकज धीमान, नितिश वालिया, अनिल मिश्रा, सूबे सिंह, अमित वालिया, अमन सैनी, विरेश सैनी, राजीव मित्तल, जीवन शर्मा, हिमांशु राजपूत, सोहन वीर, धर्मेंद्र चौहान आदि शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यतीश्वरानंद - फोटो : AmarUjala
भाजपा के हरिद्वार ग्रामीण मंडल अश्वनीपाल के कैंप कार्यालय पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सभी संगठनों को इस दुख की घड़ी में देश का साथ देना होगा। सभी ने दो मिनट को मौन धारण कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर विकास प्रधान, अशोक आर्य, शिवराज सिंह, पच्चू, नेपाल सिंह, अरविंद, ईलम सिंह आर्य, दीपक वालिया, नकली सैनी, कमल सैनी, श्याम सिंह सैनी, श्याम सुंदर चौहान, सुखपाल, मोनू, संजयपाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें