फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत: उत्तराखंड में बारिश और आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किल, पेड़ के नीचे दबने से गई एक युवक की जान, तस्वीरें

Mon, 23 May 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ ही आफत भी लेकर आया। बारिश, आंधी-तूफान के कारण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गए हैं। लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। वहीं हरिद्वार में एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। 

तेज आंधी चलने से लक्सर हरिद्वार मार्ग पर पीर बाबा की दरगाह के पास मोटरसाइकिल सवार अमित कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी विजयपुरा की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। 

दूसरी ओर कोटद्वार के चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर रविवार देर रात आये तूफान से एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सोमवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद यहां आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

2 of 5
चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई थी। 

4 of 5
चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और तेज गर्जना हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बारिश और तूफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। जगह-जगह सड़कों व वाहनों की नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें