फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, टिहरी में कार के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Jul 2022 04:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 10
पहाड़ों पर बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला
बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान तक आफत बनकर टूट रही है। मंगलवार रात से जारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कें मलबे से पटी हैं। जबकि कई घरों में पानी घुसने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रदेश में कई जगह सड़कें बंद होने से आवाजाही भी ठप हो गई है। केदारनाथ हाईवे सुचारू है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद है। वहीं यमुनोत्री हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
दूसरी ओर जौनपुर ब्लॉक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी स्थानीय लोग थे। वहीं उत्तरकाशी नौगांव में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से सौली खड्ड और देवलसारी खड्ड में आए पानी और मलबे से भारी नुकसान हुआ है।  सौली खड्ड के उफान में एक बाइक बह गई। जबकि एक पिकअप मलबे में दब गई। यहां नगर पंचायत के दो शौचालय भी बह गए। वहीं देवलसारी खड्ड के उफान में एक पिकअप, मिक्सचर मशीन और हैंडपंप मलबे में दब गया।

वहीं  चमनी देवी और प्यारी देवी के घरों में पानी घुस गया। यमुनोत्री हाईवे के समीप जनक सिंह के आवासीय भवन के आगे का हिस्सा धंसने से यहां परिवार में खौफ है। डर के कारण किरायेदार और भवन स्वामी ने रात को ही मकान खाली कर दिया। राजस्व विभाग की टीम  मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन

2 of 10
नौगांव उत्तरकाशी में बारिश से घर से आगे का हिस्सा धंसा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में बरसाती गदेरे उफान पर आने से कृषि भूमि का कटाव हुआ है। मलबा आने से मोरी त्यणी, मोरी नैटवाड सांकरी,आराकोट चीवा मोटर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि इन मार्गों से मलबा हटाने का कार्य गतिमान है।
विज्ञापन

3 of 10
सड़क हुई बंद - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे बदरीनाथ हाईवे अलग-अलग जगहों पर अवरुद्ध है। श्रीनगर से सात किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर चमधार में मलबा आने से हाईवे बंद हो गया।वाहनों को श्रीनगर से खिर्सू -खेडाखाल मोटर मार्ग पर डाइवर्ट किया गया है। 
 

4 of 10
बरसाती गदेरे के उफान पर होने के कारण नौगांव उत्तरकाशी में हुई भूमि कटाव - फोटो : अमर उजाला
उधर, जाख- डोबरा-चांटी मोटर मार्ग सिराई गांव के समीप बाधित हो गया है। यहां सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया है।

 
विज्ञापन

5 of 10
सड़क पर आया मलबा-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
मोरी-त्यूनी मार्ग पर मलबा और बोल्डर हटाने का काम जारी है, जिससे यातायात जल्द शुरू किया जा  सका। 
विज्ञापन

6 of 10
मलबा आने से जाख- डोबरा-चांटी मोटर मार्ग बंद। - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में अवरुद्ध होने से यात्रा वाहन जगह-जगह रोके गए है। चमोली से रुद्रप्रयाग तक हाईवे सुचारू है, जबकि रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के बीच सिरोहबगड़ और चमधार में हाईवे अवरुद्ध है।
विज्ञापन

7 of 10
हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
दोनों जगहों पर जेसीबी मशीन के जरिए हाईवे खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान हैं।

8 of 10
बारिश से बंद हुई सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर आने से बड़कोट के वार्ड नंबर 7 में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबकि कई मार्ग मलबे से पटे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने त्वरित गति से सड़क मार्ग से मलबा हटाने के साथ मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए है।

9 of 10
बारिश और भूस्खलन से सिरोहबगड़ का हाल। - फोटो : अमर उजाला
जनपद रुद्रप्रयाग के मयाली घनसाली मार्ग पर बुरांशकांठा पुल, भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर अन्य स्थानों पर भी मलबा आने से मार्ग बुरांशकांठा के समीप पूर्णतया बाधित हो चुका है। तिलवाड़ा व मयाली से इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। 

ये भी पढ़ें....तो कहां गया वीर: निगलने के शक में लोगों ने कर दी बेकसूर की हत्या, एक्सरे में मगरमच्छ के पेट में भी नहीं दिखा बच्चा
विज्ञापन

10 of 10
सड़क पर आया मलबा-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री हाईवे के पास लगातार गिर रहे बोल्डर से लोग भयभीत हैं। इधर नगर पालिका क्षेत्र में नालियां बंद होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें