देहरादून पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान विराट के कोच रहे राजकुमार ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कुछ बातें कही। पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SportsStar
देहरादून स्थित कसिगा स्कूल में आयोजित क्रिकेट कैंप में टीम इंडिया के कोच अंशुमान गायकवाड़ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार ने युवा क्रिकेटरों को टिप्स दिए। कोच राजकुमार ने कहा कि टी-20 में कोहली ने चार अर्द्धशतक लगाए हैं। हर बार विराट 900 रन नहीं बनाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : IPL
पत्रकारों से बातचीत में दोनों ने कसिगा स्कूल के मैदान की तारीफ की। कोहली की मौजूदा फॉर्म पर सवाल पर उनके कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि कैसे कह सकते हैं की कोहली फॉर्म में नहीं है।
4 of 5
सैम्युअल बद्री और विराट कोहली
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा कि अगर 10 मैचों में उनके 350 रन हैं तो मुझे नहीं लगता आप इसे आउट ऑफ फॉर्म कह सकते हैं।
साथ में मौजूद पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ ने कहा कि उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता के लिए प्रदेश की सभी एसोसिएशनों को एक मंच पर आना होगा। कहा कि मान्यता के लिए हमने अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। अब बीसीसीआई को तय करना है कि उत्तराखंड को मान्यता कब और कैसे देनी है।