नगर निगम ऋषिकेेश के 40 वार्डों में से अभी मात्र छह जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। अभी आईएसबीटी, इंद्रमणि बडोनी चौक, पुराना टिहरी बस अड्डा, चंद्रभागा पुल तिराहा, केवलानंद चौक, पुराना रेलवे स्टेशन में अलाव जलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लकड़ी का वर्क आर्डर जारी करने की जगह हर रोज फुटकर में ही लकड़ी खरीदी जा रही है। इससे शहर की जनता को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।